फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congressmen furious over charge sheet against Sonia and Rahul

Ayodhya News: सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट पर भड़के कांग्रेसी

Wed, 16 Apr 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 16 Apr 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Congressmen furious over charge sheet against Sonia and Rahul
अयोध्या। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के मामले में अयोध्या में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन से निकलकर कचहरी की तरफ बढ़ रहे कांग्रेसियों को कोतवाली नगर पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर ही रोक दिया। रिकाबगंज चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि कोई भी विपक्ष का नेता लोकसभा में पीएम मोदी का विरोध नहीं करता केवल राहुल गांधी हैं, जो लोकसभा में विरोध करने की हैसियत रखते हैं। इसीलिए जब चुनाव आता है तो केंद्र सरकार ईडी को सक्रिय कर देती है। अब बिहार का चुनाव आ रहा है तो ईडी की ओर से सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में दाखिल कर दिया गया ताकि बिहार के चुनाव में वे शामिल न हो पाएं।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह व महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि ईडी की इस कार्य की कांग्रेस निंदा करती है। यह चार्जशीट कानून नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित है। राहुल गांधी ने देश के हर मुद्दे पर जनभावनाओं की आवाज बुलंद की है राहुल गांधी सोनिया गांधी दोनों निर्दोष हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जब तक चार्जशीट वापस नहीं होगी, पूरे देश में कांग्रेसियों का प्रदर्शन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र मणि पांडेय, शीतला पाठक, कमलासन पांडेय, महेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, दीपचंद्र सिंह, कर्मराज यादव, संतोष तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, लाल मोहम्मद, राम दास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, रामेंद्र त्रिपाठी, कवींद्र साहनी, अरुण साहू, अनिल कुमार सिंह ,अनिल तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed