फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha

अयोध्या में सीएम योगी बोले: काशी... मथुरा, संभल तो कभी भोज में मंदिरों को तोड़ा गया, सनातन ही राष्ट्रीय धर्म

Fri, 20 Dec 2024 01:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किए। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अशर्फी भवन पहुंचे। यहां उन्होंने पंच नारायण महायज्ञ में आहुति अर्पित की।

विज्ञापन
CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां सीएम की हेलीपैड रामकथा पार्क पर उतरा। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन किए। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अशर्फी भवन पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशर्फी भवन के पास मंडप में आयोजित पंच नारायण महायज्ञ में आहुति अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि श्रीहरि की कृपा से यह सृष्टि संचालित है। अयोध्या धाम त्रेतायुग की अवधारणा को जिंदा कर रहा है। विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा। 

विज्ञापन

CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha
रामलला के दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि विरासत को विस्मृत कर हम भौतिक विकास को नहीं बनाए रख सकते। विरासत और भौतिक विकास का समन्वय होना चाहिए। भारत की परंपरा इष्ट देवों, धर्म स्थलों, मान बिंदुओं से है।  इन मूल्यों को याद कर आगे बढ़ेंगे तो भारत बना रहेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत विकसित भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। 
 

CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha
पंच नारायण महायज्ञ में आहुति करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि विश्व मानवता को बचाना है तो सनातन धर्म को सुरक्षित रखना होगा। सनातन धर्म सुरक्षित है तो सब सुरक्षित हैं। कोई मत, मजहब नहीं है। इसमें सबके कल्याण की बात की गई हो। सनातन धर्म में वसुदेव कुटुंबकम की बात कही गई है। दुनिया के हर जाति, मत, मजहब, संप्रदाय के लोगों को विपत्ति के समय सनातन धर्म ने शरण दिया। लेकिन, आज दुनिया में हिंदुओं के साथ क्या हो रहा है? बांग्लादेश में क्या हो रहा है? हम सभी देख रहे हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में पहले क्या हुआ? 
 
विज्ञापन

CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha
अयोध्या में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि कभी काशी विश्वनाथ तो कभी राम जन्मभूमि, मथुरा, संभल, हरिहर भूमि तो कभी भोज में मंदिरों को नष्ट किया जाता है, तोड़ा जाता है, अपवित्र किया जाता है। जिन्होंने अपवित्र किया मंदिरों को उनके कुल वंश नष्ट हुए। दुनिया के अंदर विश्व शांति की स्थापना करना है तो सनातन धर्म ही कर सकता है। भारत के अंदर सनातन धर्म ही राष्ट्रीय धर्म है। इसकी रक्षा संरक्षण के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।
 

योगी ने कहा कि अशर्फी भवन सैकड़ों वर्षों से अपनी परंपरा के लिए जाना जाता है। मंदिर आंदोलन को यज्ञ मानकर धार्मिक पीठों ने सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। पांच फरवरी 2020 को पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर की आधारशिला रखी गई, जबकि 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। कौन ऐसा रहा होगा जिसकी आंखों में श्रद्धा के आंसू ना आए रहे हों। सीएम ने कहा कि काशी, अयोध्या में त्रेता युग की स्मृतियां जीवंत हो रही है। रामलला का आगमन हो गया है।
 

CM Yogi reached Ayodhya visit Hanumangarhi and review anniversary of Ramlala Pran Pratishtha
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
यहां से निकलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू अतिथि गृह पहुंचे हैं। यहां समीक्षा बैठक कर रहे हैं। सीएम महाकुंभ और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ महोत्सव के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके चर्चा कर रहे हैं। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद्य रसद मंत्री सतीश शर्मा, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खेलकूद मंत्री गिरीश यादव मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने लगभग डेढ़ घंटे तक अयोध्या के विकास और मिल्कीपुर उपचुनाव के साथ महाकुंभ और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर की समीक्षा बैठक की। भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के साथ मंडल और जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद सरयू अतिथि भवन में बैठक के बाद निकल गए हैं। वह रामकथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed