फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM took cognizance of potholes and waterlogging on roads

Ayodhya News: सड़कों पर गड्ढों और जलभराव का सीएम ने लिया संज्ञान

Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
CM took cognizance of potholes and waterlogging on roads
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी में जल भराव और राम पथ सहित और कई अन्य सड़कों पर गड्ढे होने की खबरों को संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत एवं जल निकासी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परिणाम ये रहा कि गढ्ढे चार घंटे में भर दिए गए।
विज्ञापन

रामपथ पर 13 किमी की लंबाई में कुल 12.50 किमी नई सीवर लाइन बिछाई गई है। जिसमें 105 गलियां जुड़ी हैं। इस पथ पर 520 मैनहोल का निर्माण कराया गया है। 20 फीट गहरे मैनहोल के पास रात में अत्यधिक वर्षा के कारण पानी के रिसाव से गड्ढे हो गए। इन्हें ठीक कराकर मार्ग मोटरेबल करा दिया गया। इमामबाड़ा में पेयजल लाइन टूट जाने के कारण व मैनहोल के पास नाले की वजह से सड़क धंस गई। छह घंटे में लीकेज रिपेयर कर बालू की फिलिंग कराते हुए मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जल भराव की समस्या के समाधान के लिए महानगर क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर टीम रवाना कर जलभराव या सड़क पर गड्ढे की मरम्मत कराई जा सके। इसके लिए अयोध्या धाम जोन, कौशलपुरी जोन व अवधपुरी जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed