फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Claims of 24-hour electricity during Navratri proved false

Ayodhya News: नवरात्र में 24 घंटे बिजली के दावों की निकली हवा

Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 01 Oct 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Claims of 24-hour electricity during Navratri proved false
अयोध्या। नवरात्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के सरकारी दावों की हवा निकल रही है। शहर के लगभग सभी बिजली उपकेंद्रों पर अचानक भार बढ़ने से जगह-जगह केबल जल रही हैं, जिससे घंटों तक बिजली गुल रहती है। इससे देवी भक्ताें में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम और फैजाबाद शहर के लगभग 216 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई हैं। प्रतिमा स्थल के आसपास सजावट की गई है। सभी पंडालों में डीजे बज रहे हैं। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी का सिलसिला भी जारी है। इन वजहों से जिले में ट्रिपिंग, फॉल्ट आदि बढ़ गए हैं। कई जगह अधिक लोड बढ़ने से केबल जल रही हैं, ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। जंपर, फ्यूज आदि उड़ने से पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जबकि, बिजली निगम ने आयोजनों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे किए थे।
विज्ञापन

इनसेट
समय पर नहीं पूरी हो सकी टेस्टिंग
नवरात्र और दीपोत्सव से पहले सभी बिजली उपकेंद्रों का परीक्षण किया जाना था। इसके लिए पूर्व से निर्देश जारी हुए थे। इसके बावजूद नवरात्र से पहले यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका और इसी अवधि में उपकेंद्रों की टेस्टिंग की जा रही है। इस कारण संबंधित इलाकों में तीन-चार घंटे की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर पंडालों में कटिया कनेक्शन से चल रहा काम
बिजली निगम ने दुर्गा पंडालों में आयोजन के दौरान अस्थायी कनेक्शन लेने की अपील की थी, लेकिन इसमें आयोजकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अधिकांश स्थानों पर कटिया कनेक्शन से ही बिजली का उपयोग किया जा रहा है, जिससे अचानक बिजली भार बढ़ा और दिक्कतों सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed