फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister Yogi will be in Ayodhya for two hours today

Ayodhya News: आज दो घंटे अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी

Tue, 08 Jul 2025 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi will be in Ayodhya for two hours today
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो घंटे अयोध्या में रहेंगे। सीएम योगी सुबह 9.30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद रामपुर हलवारा में जनसभा को संबाेधित करने के साथ सरयू किनारे पौधरोपण अभियान की शुरुआत करने के साथ सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात देंगे। उनके आगमन की सभी तैयारियों को जिला प्रशासन और भाजपा ने अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त व डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने डीएफओ प्रखर गुप्त व सीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को परखते हुए मंच की साज-सज्जा, हेलीपैड और पौधरोपण स्थल का जायजा लिया गया। अयोध्या विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभा स्थल पर पहुंचने वाले सभी मार्गों को ठीक कर दिया जाए। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए, जिससे किसी को कोई परेशानी न आने पाए।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद भाजपा कार्यालय में तैयारी बैठक की गई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनसभा में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यातायात सुविधा, स्वागत कार्यक्रम व मंच व्यवस्था के तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी की पावन भूमि से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे प्रदेश को देना गौरव की बात है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनेगा। पूरा मंडल के हर बूथ से कार्यकर्ताओं की जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। यातायात, स्वागत व मंच व्यवस्था सहित हर बिंदु पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ब्लाॅक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, कपिल देव वर्मा, रामप्रीत वर्मा, बालकृष्ण वैश्य, शैलेंद्र कोरी, वरुण चौधरी, शंभू नाथ सिंह, देवता पटेल व परमानंद मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed