फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Chief Minister honored the Group of Avadhi Trust

Ayodhya News: मुख्यमंत्री ने ग्रुप ऑफ अवधी न्यास को किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 28 Jan 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored the Group of Avadhi Trust
अयोध्या। अवधी लोकसंस्कृति और पारंपरिक फरुवाही लोकनृत्य की राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति देने वाले ग्रुप ऑफ अवधी न्यास अयोध्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था की ओर से पिछले 19 वर्षों से निरंतर लोकनृत्य संरक्षण, प्रशिक्षण और प्रचार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया गया। न्यास ने अब तक 250 से अधिक कलाकारों को फरुवाही लोकनृत्य का प्रशिक्षण दिया है। इसके साथ ही कहरवा और बधावा जैसे अवधी लोकनृत्यों को भी नई पहचान दिलाई है। संस्था ने कर्तव्य पथ, प्रधानमंत्री आवास और राष्ट्रपति भवन जैसे प्रमुख स्थलों पर फरुवाही लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर दल ने अवधी संस्कृति की छवि प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान मिलने पर संस्था के अध्यक्ष सहित सभी कलाकारों में उत्साह है। अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यह सम्मान पूरे अवधी क्षेत्र की लोकसंस्कृति और कलाकारों की मेहनत का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed