{"_id":"67f298e8c961b6184c08de89","slug":"champion-players-will-be-able-to-perform-in-international-sports-competition-vice-chancellor-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-127292-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में कर पाएंगे प्रदर्शन : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा में कर पाएंगे प्रदर्शन : कुलपति
Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 32वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने स्पोर्ट्स कमेटी की टीम के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा, उनका चयन मई माह में होने आयोजित वाले 22वें अखिल भारतीय अंतर कृषि विवि अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसमें कई राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कुलपति ने गर्मी के मद्देनजर टीम को निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर दिन एवं शाम के समय भी प्रतियोगिताएं आयोजित कराएं। उन्होंने टीम में खिलाड़ियों के चयन की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खेलकूद के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं मेडिकल सुविधाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। कुलपति बास्केबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो एवं वॉलीबॉल, मैदान पहुंचे। उन्होंने विभिन्न टीम के कोचों के साथ बातचीत की। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. संजय पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं आठ से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में बास्केबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, टेबल-टेनिस बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबॉल, चेस, फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।