फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   challenge of construction of Ram Mandir boundary wall remains trust completed work will handed over in 15 days

UP News: राम मंदिर के परकोटा निर्माण की चुनौती बरकरार, 15 दिन में ट्रस्ट के सुपुर्द होंगे पूरे हुए काम

Tue, 21 Jan 2025 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 12:44 PM IST
सार

राम मंदिर के परकोटा निर्माण की चुनौती अभी भी बरकरार है। पूरे हुए काम 15 दिन में ट्रस्ट के सुपुर्द होंगे। 

विज्ञापन
challenge of construction of Ram Mandir boundary wall remains trust completed work will handed over in 15 days
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक का दूसरा दिन है। निर्माण कार्य में अभी भी श्रमिकों की कमी बताई जा रही है। एलएंडटी से कहा गया है कि वो श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। वहीं, परकोटा यानी राम मंदिर का परिक्रमा मार्ग बनाने की चुनौती अभी भी बरकरार है। पूरे हुए कार्य 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को सौंप दिए जाएंगे। राम मंदिर परिसर में 20 एकड़ जमीन पर वनस्पति सौंदर्य की भी व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन


राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल के साथ मंदिर के अंदर आइकोनोग्राफी के सभी काम मार्च तक पूरा कर लेंगे। मार्च तक ही प्रथम तल पर राम दरबार की प्रतिष्ठा की जाएगी। द्वितीय तल के गर्भगृह में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रामायण जो आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं, उनको रखा जाएगा। 
विज्ञापन


बताया कि मंदिर में लगे 370 पिलर पर जो मूर्तियां बनाई जा रही हैं, उनका कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। एसटीपी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट डबल्यूटीपी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, फायर पोस्ट भवन व इलेक्ट्रिकल सर्विसेज भवन को 15 दिन के अंदर ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम मंदिर के अधिकतम कार्य सितंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। यही नहीं राम मंदिर परिसर के 20 एकड़ जमीन में तीन माह के अंदर घास व पेड़ पौधे लगाकर वनस्पति सौंदर्य की भी व्यवस्था की जाएगी। परकोटा यानी राम मंदिर के परिक्रमा मार्ग के कार्य की चुनौती अभी बनी हुई है। इसमें तीन लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगाए जाने हैं। 


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जून तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन कार्यदायी संस्था जून तक कार्य करने में अक्षम साबित हो रही है। यह कार्य भी सितंबर तक पूर्ण होने की उम्मीद है। श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार है। एलएंडटी से कहा गया है कि वह अपने मुख्यालय को पत्र लिखकर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed