फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CBI raids on teacher's house

Ayodhya News: शिक्षक के घर पर सीबीआई का छापा

Wed, 02 Jul 2025 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 02 Jul 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
CBI raids on teacher's house
अयोध्या। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को शहर के एक शिक्षक के घर पर छापा मारा। चार सदस्यीय टीम ने लगभग 12 घंटे तक रुककर जांच-पड़ताल की। इस दौरान आसपास के इलाके में हलचल मची रही।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब बाड़ी के सामने स्थित बृजरानी कुंज में शिक्षक संतोष झा का मकान है। उनके पिता केशरी नंदन झा पुरातत्व विभाग के अधीन गुलाब बाड़ी में कार्यरत थे। उनके भाई मनोज झा ठेकेदारी के पेशे से जुड़े होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह लगभग सात बजे सीबीआई की टीम उनके घर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

टीम में सीबीआई के इंस्पेक्टर केके सिंह, एक महिला समेत चार लोग शामिल थे। लगभग नौ घंटे की जांच के बाद शाम चार बजे सीबीआई के इंस्पेक्टर ने नगर कोतवाली पुलिस को फोन करके बुलाया। इस बीच स्थानीय पुलिस बाहर खड़ी रही और अंदर सीबीआई की टीम जांच करती रही। देर शाम तक जांच जारी रही। इस दौरान परिसर व आसपास के इलाकों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने शिक्षक, उनके पिता व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपत्ति से संबंधित जांच की। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में एक केस दर्ज होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, जांच टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखा और कुछ भी जानकारी देने से इंकार किया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। जांच टीम के बुलाने पर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए वह गए थे।

सूत्रों के अनुसार बी-फार्मा की फर्जी डिग्री देने के मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम जांच करने आई है। दिल्ली सीबीआई एंटी करप्शन सेल में इसकी शिकायत हुई थी। इसके पीछे दिल्ली की एक संस्था का नाम भी सामने आया है, जो फर्जी तरीके से एडमिशन करवा रही थी। संस्था के चेयरपर्सन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed