फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car collides with two e-rickshaws, one dead, nine injured

Ayodhya News: कार ने दो ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

Fri, 05 Dec 2025 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 05 Dec 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Car collides with two e-rickshaws, one dead, nine injured
42-लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के मवई चौराहा के पास ​स्थित बैंक आफ इंडिया के सामने हादसे के बाद क्
पटरंगा। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम मवई चौराहा के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक कार ने दो ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार और ई रिक्शा में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ई रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के निजी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है। एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

शाम लगभग पांच बजे बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर उसने सामने चल रहे दो ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची मवई और पटरंगा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई भिजवाया। वहीं, कुछ अन्य घायलों का इलाज पास के निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद कई घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रही। मवई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में मवई के रानेपुर गांव निवासी प्रेम चंद्र कनौजिया (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी मालती गुप्त (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। हादसे में घायल शबाना (35), अरीशा (18), अनम फातिमा (4) की पहचान निवासी आलियाबाद कोतवाली दरियाबाद जनपद बाराबंकी और श्वेता शर्मा निवासी लखनऊ, रमेश कुमार कनौजिया निवासी गुलचप्पा बाराबंकी, रमेश कुमार निवासी अलहौरा, राहुल कुमार निवासी पूरे चितई असंद्रा बाराबंकी के रूप में हुई है।

मवई थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि हादसे में एक की मौत और नौ लोग घायल हो गए हैं। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

42-लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के मवई चौराहा के पास स्थित बैंक आफ इंडिया के सामने हादसे के बाद क्

42-लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे के मवई चौराहा के पास स्थित बैंक आफ इंडिया के सामने हादसे के बाद क्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed