फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bulldozers should be used on guest house, action should be taken against policemen: MP

गेस्ट हाउस पर चले बुलडोजर, पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई : सांसद

Wed, 24 Sep 2025 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 24 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers should be used on guest house, action should be taken against policemen: MP
13-सिविल लाइन ​स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद सांसद अवधेश प्रसाद व अन्य।-संवाद
अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद ने शहर के खीरगली स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में पकड़े गए सेक्स रैकेट के मामले की निंदा की है। बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चलाने और फतेहगंज चौकी के मौजूदा व पूर्व के पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि खीरगली में मां संतोषी का मंदिर और मस्जिद अगल-बगल स्थित है। इसी के पास स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में देह व्यापार जैसा कारोबार चल रहा था। मंदिर-मस्जिद जैसे पवित्र स्थलों के पास संचालित इस गतिविधि से मोहल्ले के लोग आजिज थे। उनके घर में बहन-बेटियों का रिश्ता नहीं तय हो रहा था। गेस्ट हाउस के ग्राहक कभी-कभी आसपास के लोगों के घरों में घुस जाते थे। इसे लेकर कई बार स्थानीय लोगों में कहासुनी और मारपीट भी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के अनुसार उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत की, लेकिन वह लोग गेस्ट हाउस संचालक को संरक्षण देते थे। भगवान राम की पवित्र नगरी में इस तरह का गंदा काम होना शर्म की बात है। इस कुकृत्य से अयोध्या की धरती कलंकित हुई है। मौजूदा पुलिसकर्मियों के अलावा पिछले छह-सात साल में इस चौकी पर तैनात सभी प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही गेस्ट हाउस को ध्वस्त करके मोहल्ले वालों की सहमति से इस पर नवनिर्माण कराना चाहिए। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महासचिव बख्तियार खान, मीडिया प्रभारी लवलेश पांडेय, शशांक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed