फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brihaspati Kund will now be maintained by GMR Foundation

Ayodhya News: बृहस्पति कुंड का रखरखाव अब जीएमआर फाउंडेशन को

Tue, 24 Feb 2026 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Brihaspati Kund will now be maintained by GMR Foundation
41- बृहस्पति कुंड के देखरेख के एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर - निगम
अयोध्या। रामपथ स्थित बृहस्पति कुंड का रखरखाव अब जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन संभालेगी। इस संबंध में नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ और फाउंडेशन की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी सक्सेना ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन




निषादराज चौराहे के निकट रामपथ पर लगभग 5.05 करोड़ रुपये की लागत से बृहस्पति कुंड का सुंदरीकरण पर्यटन विभाग की ओर से कराया गया था। यहां दक्षिण भारत से जुड़े तीन प्रतिष्ठित संतों संत पुरंदर दास, त्यागराज और अरुणाचल कवि की प्रतिमा भी स्थापित हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठ अक्तूबर 2025 को बृहस्पति कुंड का लोकार्पण किया था। इसके बाद 11 नवंबर 2025 को पर्यटन विभाग ने कुंड को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया था।
विज्ञापन




राममंदिर के पास स्थित इस कुंड की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए नगर निगम ने इसके रखरखाव की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश से जुड़ी जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन (नगर राजाम, श्रीकाकुलम) को सौंप दी है। फाउंडेशन की न्यू उड्डयन भवन, टर्मिनल-3, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली स्थित शाखा अगले पांच वर्षों तक इसके रखरखाव का कार्य देखेगी। इस समझौते के तहत कुंड के संरक्षण, देखरेख, साफ-सफाई की जिम्मेदारी अब संस्था की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed