फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Body of young man found hanging under suspicious circumstances

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 27 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging under suspicious circumstances
मिल्कीपुर। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लगे ठेकेदार के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में स्थित जंगली पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला है। मौके पर आई इनायत नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन


गोंडा के धानेपुर क्षेत्र के गुरौली का पुरवा, बनगाई निवासी पप्पू पासवान निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग की कार्यदायी संस्था से ठेकेदारी पर कंस्ट्रक्शन का कार्य करवाते हैं। वह परिवार सहित इनायतनगर क्षेत्र के आस्तीकन पूरे कालीदीन गांव के पास रहते हैं। उनका बेटा कुंवर आनंद (18) भी यहीं रहकर कार्य की देखभाल करता था। उनका पूरा परिवार घर गया हुआ था। देखभाल के लिए उनका बेटा सिक्योरिटी गार्ड के साथ रुक गया था।
विज्ञापन


रविवार शाम कंपनी से खाना आने पर साथ के लोग उसे खोजने लगे। उसका कहीं पता न चलने पर गार्ड ने दूरभाष पर परिजनों को सूचना दी। परिवार के साथ पप्पू करीब 11:30 बजे पहुंचे और बेटे की तलाश शुरू की। सब लोग खोजते हुए बाग व झाड़ियों की तरफ गए तो उसका शव जंगली पेड़ में फंदे से लटकता हुआ मिला। उन्होंने रात करीब 12:20 बजे डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक के पिता ने शव की स्थिति के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed