{"_id":"6a2ee6c311df85441f041829","slug":"body-of-the-second-boy-who-drowned-in-the-river-not-found-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-151796-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नदी में डूबे दूसरे बालक का नहीं मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नदी में डूबे दूसरे बालक का नहीं मिला शव
Sun, 14 Jun 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के ढेमवा घाट पर नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दो बालक डूब गए। एक का शव तो शनिवार को ही बरामद कर लिया गया लेकिन दूसरे बालक का शव अभी बरामद नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार अतिरिक्त गोताखोर मंगाने के लिए ग्रामीणों से संग धरने पर बैठ गया। देर शाम अधिकारियों ने धरने को खत्म करा दिया।
अधिमास में शनिवार को गौरा ब्रह्मनान मजरे तरसावन पुरवा से दो परिवार सरयू नदी में स्नान के लिए ढेमवा घाट पहुंचा था। नहाने के क्रम में दो बालक दिव्यांश और शिवांश डूब गए थे।एसडीआरएफ टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद दिव्यांश का शव बरामद कर लिया लेकिन 12 वर्षीय शिवांश की खोज दूसरे दिन रविवार को होती रही लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर दिनभर शव को खोजते रहे। निराश पीड़ित परिवार एनडीआरएफ और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों और समाजसेवी प्रदीप यादव के साथ घाट पर ही धरने पर बैठ गए। देर शाम पुलिस ने लोगों को मना लिया और धरना समाप्त करा दिया। खोजबीन का काम भी बंद हो गया।
घटना के दिन मौके पर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने भी उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके एनडीआरएफ टीम मंगाने की मांग की थी। एनडीआरएफ की टीम रविवार को भी नहीं पहुंच सकी जिसे लेकर पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों में नाराजगी है।