फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Body of gas agency employee found in canal after six days

Ayodhya News: छह दिन बाद नहर में मिला गैस एजेंसी कर्मी का शव

Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Body of gas agency employee found in canal after six days
संजय की फाइल फोटो।
हैदरगंज। कस्बे से छह दिन पहले लापता हुए गैस एजेंसी कर्मी संजय यादव (42) का शव शनिवार सुबह सुल्तानपुर के कूरेभार क्षेत्र स्थित देवकली सरैया नहर से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर हैदरगंज और सुल्तानपुर के कूरेभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कूरेभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया। घटनास्थल से संजय की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

हैदरगंज निवासी संजय यादव जय महाकालेश्वर इंडेन गैस एजेंसी में कार्यरत थे। 13 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह एजेंसी से खाना खाने घर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मोबाइल पर संपर्क का प्रयास भी विफल रहा। संजय के बेटे प्रभात की तहरीर पर हैदरगंज पुलिस ने 14 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

दुर्गंध से ग्रामीणों को हुआ शक :
शनिवार सुबह देवकली सरैया के पास नहर से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने आसपास छानबीन की। नहर के पानी में शव दिखाई देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव की पहचान संजय यादव के रूप में कराई। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी के बाद संजय के मोबाइल की लोकेशन आसपास के क्षेत्र में मिलने की चर्चा थी। बीकापुर क्षेत्राधिकारी दिनेश गोदरा ने बताया कि नहर से शव बरामद हुआ है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed