फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Board exams will begin today at 109 examination centers

Ayodhya News: 109 परीक्षा केंद्रों पर आज से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

Sun, 23 Feb 2025 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Board exams will begin today at 109 examination centers
अयोध्या। जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी के बीच शुरू होगी। इनमें 11 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील केंद्र भी हैं। परीक्षा कक्षों में ड्यूटी के लिए 4700 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। अयोध्या धाम के तीन परीक्षा केंद्रों के लिए 19 स्कूलों के परीक्षार्थियों को रूट चार्ट दिया गया है। सभी केंद्रों से परीक्षा की वेब कास्टिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समन्वय से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों के साथ स्ट्रांग रूम और कॉलेज परिसर की सभी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र सभी केंद्रों पर पहुंचाए जा चुके हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी गई है कि किसी भी सूरत में सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं होने चाहिए। यदि किसी भी केंद्र पर कैमरे बंद हुए तो कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक के रूप में माध्यमिक और बेसिक विद्यालयों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 39,713 और इंटरमीडिएट में 39,493 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। ऐसे में 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हो रही है। ऐसे में अयोध्या धाम के परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के सामने मुश्किल आ सकती है। अयोध्या धाम में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें तुलसी कन्या राजकीय इंटर कॉलेज, शिवदयाल जायसवाल सरस्वती इंटर कॉलेज और महाराजा इंटर कॉलेज शामिल हैं।

डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि तीनों परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह सभी अधिकारी बैरियर पर मौजूद रहेंगे और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी चार पहिया वाहन से बचें। दो पहिया वाहन का ही प्रयोग करें। इसके साथ ही अपने स्कूल के यूनिफॉर्म में जाएं ताकि सुरक्षा बलों को लगे कि परीक्षार्थी परीक्षा देने जा रहे हैं। कहीं भी कोई दिक्कत आए तो सुरक्षा कर्मियों को अपना प्रवेश पत्र दिखाएं। सुरक्षा कर्मियों से समन्वय बनाने के लिए तीनों परीक्षा केंद्रों के नोडल अधिकारी संपर्क में रहेंगे।


डीआईओएस ने कहा कि इस समय अयोध्या धाम में भारी भीड़ के चलते चारों ओर नाकाबंदी है। ऐसे में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर कैसे पहुंचेंगे, इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी की है। सभी परीक्षार्थियों से कहा गया है कि अपने घर से समय से पहले निकलें ताकि वह परीक्षा केंद्र पर सुगमतापूर्वक पहुंच सके। हालांकि प्रयागराज में महाकुंभ के चलते 24 फरवरी की परीक्षा टाल दी गई है। अयोध्या में भी परीक्षा टालने की मांग की गई थी लेकिन यहां पर परीक्षा नहीं टाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed