{"_id":"68d80d41805ad6c0730e8bee","slug":"bjp-leaders-son-beats-youth-to-death-for-not-moving-his-car-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-135824-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गाड़ी न हटाने पर भाजपा नेता के बेटे ने युवक को किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गाड़ी न हटाने पर भाजपा नेता के बेटे ने युवक को किया मरणासन्न
Sun, 28 Sep 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गाड़ी हटाने के विवाद में भाजपा नेता शरद पाठक बाबा के बेटे ने निजी गनर के साथ मिलकर एक युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली अयोध्या के देवकाली बाईपास के पास हुई है। पुलिस ने भाजपा नेता के आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर में महराजगंज थाना क्षेत्र के सिलौनी निवासी रूपेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह क्षेत्र के शिवाजी नगर कॉलोनी में गए थे। वहां अपने मित्र पंकज सिंह के मकान पर पीतांबर पांडेय से मिलकर लौट रहे थे। इस बीच देवकाली बाईपास की तरफ गाड़ी में बैठे थे कि पीछे से भाजपा नेता शरद पाठक बाबा का बेटा काली एसयूवी से उतरा और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद करने लगा।
उनकी गाड़ी का गेट खोलकर उन्हें गाली देने लगा और उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसी दौरान उसकी एसयूवी से तीन लोग राइफल लेकर आए और पीछे से उन पर हमला कर दिया। सबने मिलकर उनके बेहोश होने तक उनकी पिटाई की। इससे उनके पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। वह दोबारा खड़े हुए तो उन लोगों ने उनके सीने पर राइफल तान दी और दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना दरोगा कैटर्स के सामने हुई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा सकते हैं। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
वहीं, भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने बताया कि दियरा स्टेट की जमीनों को लेकर उन्होंने प्रेसवार्ता की थी। इसके बाद से ही उन्हें धमकी दी जाती रही है। उनके बेटे पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला किया था, जिसके बचाव में एक व्यक्ति को चोट आई थी।