{"_id":"65db7a86810dbf1017020fd2","slug":"bill-not-deposited-electricity-of-5576-consumers-cut-off-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-110628-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जमा नहीं किया बिल, 5576 उपभोक्ताओं की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जमा नहीं किया बिल, 5576 उपभोक्ताओं की बिजली काटी
Sun, 25 Feb 2024 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बार-बार मौके मिलने के बाद भी बकाया बिजली बिल न जमा करने वालों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बिजली विभाग ने सप्ताह भर में 5576 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा है। कार्रवाई से बचने के लिए अन्य उपभोक्ताओं को भी तुरंत बिल जमा करने की सलाह दी गई है।
जिले के 3,40,120 बिजली उपभोक्ताओं का 367.73 करोड़ बिजली बिल बकाया था। उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए बिजली निगम ने आठ नवंबर, 2023 से एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेते हुए बकाया चुकता करने की पेशकश की थी। तीन चरणों में योजना की अवधि बढ़ाई गई। इसके बावजूद 2,71,443 उपभोक्ताओं ने 304.86 करोड़ बिजली बिल नहीं जमा किया। बार-बार निगम की ओर से इन बकायेदारों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसके बावजूद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ा। अंतत: योजना की अवधि बीत गई तो अब अधिकारी एक्शन के मूड में आ गए हैं। सप्ताह भर में ही जिले के चार डिवीजन के 5576 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। इनमें शहर के 1132, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के 1720, मिल्कीपुर के 1434 व रुदौली के 1092 उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
.
बार-बार मौके देने के बावजूद लोगों ने बकाया बिल जमा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया बिल अविलंब जमा कराएं।
-हरीश बंसल, मुख्य अभियंता, बिजली निगम