{"_id":"682a0c1342590e4b5603b341","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-collision-with-suv-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-129235-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Sun, 18 May 2025 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 18 May 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के रामपुर हलवारा के पास रविवार सुबह लगभग 10 बजे एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से दो युवकों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली अयोध्या के आशापुर निवासी नितेश यादव (17), भीखी का पुरवा निवासी चंदू वर्मा (18) और सोनैसा निवासी निखिल (21) बाइक से माझा की तरफ गए थे। वहां से रविवार की सुबह लगभग 10 बजे दर्शननगर की तरफ आ रहे थे। इस बीच अयोध्या-अकबरपुर हाईवे पर रामपुर हलवारा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां निखिल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर हालत में नितेश और चंदू को रेफर कर दिया गया। उप निरीक्षक जगन्नाथ मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली एसयूवी को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।