Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bikapur has the highest number of voters whose names were deleted during the revision drive

Ayodhya News: पुनरीक्षण अभियान में बीकापुर में कटे सबसे अधिक वोटरों के नाम

Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bikapur has the highest number of voters whose names were deleted during the revision drive
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की ओर से सर्वे किए गए मकानों में बीकापुर तहसील क्षेत्र में विलोपित मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है। बढ़े मतदाताओं की संख्या के हिसाब से भी यही तहसील अव्वल है। जबकि सोहावल में विलोपित किए गए वोटर सबसे कम है। दो ब्लॉकों के छह बीएलओ ने उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वृहद पुनरीक्षण की ताजा प्रगति रिपोर्ट के अनुसार बीकापुर तहसील के तीन ब्लॉकों बीकापुर, तारुन और हैरिंग्टनगंज में 191 ग्राम पंचायत हैं। यहां पुनरीक्षण में 222 बीएलओ और 39 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सभी बीएलओ को 76,576 मकान आवंटित किए गए हैं। इनमें से 22,233 मकानों का सर्वे किया जा चुका है। सर्वे किए गए मकानों में बढ़े मतदाताओं की संख्या 19,411 और विलोपित किए गए वोटर 12,613 हैं। इस तहसील में अब तक संशोधित वोटरों की संख्या 2484 है।
विज्ञापन


मिल्कीपुर तहसील में 191 ग्राम पंचायत हैं। यहां पर 226 बीएलओ और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। बीएलओ को 78,207 मकान आवंटित किए गए हैं। बीएलओ की ओर से अब तक 57,911 मकानों का सर्वे किया गया है। इस तहसील में 16,933 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जबकि 10,792 वोटर विलोपित किए गए हैं। संशोधित मतदाताओं की संख्या 1608 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील सदर के तीन ब्लॉकों मया बाजार, पूरा बाजार और मसौधा में 142 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर 168 बीएलओ और 30 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। बीएलओ को आवंटित मकानों की संख्या 57,543 है। इनमें से 12,977 घरों का सर्वे किया जा चुका है। यहां पर बढ़े मतदाताओं की संख्या 15,155 है। जबकि 7284 वोटर विलोपित किए गए हैं। संशोधित किए गए वोटर 2166 हैं।

इसी तरह सोहावल तहसील के दो ब्लॉकों मसौधा और सोहावल की 108 ग्राम पंचायतों में 147 बीएलओ और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। बीएलओ को 51,006 मकान आवंटित किए गए हैं। इसमें से 39,783 मकानों का सर्वे किया जा चुका है। बढ़े मतदाताओं की संख्या 7623 है। जबकि 5852 मतदाता विलोपित किए गए हैं। संशोधित मतदाताओं की संख्या 927 है।


सहायक निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान यादव ने बताया कि रुदौली तहसील से पुनरीक्षण की ताजा प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि पूरा बाजार में जलालुद्दीन नगर, तिहुरा माझा, खानपुर, ऐमी आलापुर व समाहा खुर्द के साथ मया बाजार के लालपुर के बीएलओ ने अपनी उपस्थिति की सूचना उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed