{"_id":"6a1b0c0e54a8bd96940c22c9","slug":"bed-entrance-exam-to-be-held-today-at-92-centers-preparations-complete-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-150717-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 92 केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 92 केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, तैयारियां पूरी
Sat, 30 May 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 30 May 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को अयोध्या मंडल के 92 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। केंद्रों पर सीटिंग प्लान तैयार किया गया और सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरक्षा उपकरणों का ट्रायल भी किया गया।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। दूर-दराज के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों का अयोध्या पहुंचना शनिवार से ही शुरू हो गया। देर रात तक रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई दी। कई अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों के आसपास ठहरने की व्यवस्था करते नजर आए। कुल सचिव विनय कुमार के अनुसार, अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लेकर निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।