फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Beautification of two intersections will be done at a cost of three crores

Ayodhya News: तीन करोड़ की लागत से होगा दो चौराहों का सुंदरीकरण

Fri, 23 Jan 2026 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Beautification of two intersections will be done at a cost of three crores
अयोध्या। तीन करोड़ रुपये की लागत से शहर के दो चौराहों का सुंदरीकरण कराते हुए भव्य स्वरूप दिया जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। चौराहों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू करते हुए इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश शासन के अनु सचिव संजय कुमार तिवारी की ओर से इस संबंध में राज्य मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। इसी कड़ी में सहायक निदेशक लेखा स्मार्ट सिटी अखिल सिंह ने नगर आयुक्त से प्रस्तावित कार्य का डीपीआर शीघ्र उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है। नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अमर उजाला को बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शहर के दो चौराहों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। टीम की ओर से चार चौराहों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें से दो को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चौराहों में शहर के रेलवे स्टेशन और पुष्पराज चौराहे का नाम शामिल किया जा सकता है। प्रस्तावित योजना के माध्यम से अंतिम रूप से चयनित किए गए दो चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके तहत लाइटिंग करवाते हुए पौधरोपण किया जाएगा। किसी महापुरुष की मूर्ति लगवाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। स्थान की उपलब्धता के अनुसार चौराहे को विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed