फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Basant Kumar of Prayagraj first in 800 meter race

Ayodhya News: 800 मीटर दौड़ में प्रयागराज के बसंत कुमार प्रथम

Tue, 06 Jan 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 06 Jan 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Basant Kumar of Prayagraj first in 800 meter race
06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी ​
अयोध्या। डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2000 मीटर दौड़ में बाबी कुमार राना (गोंडा) ने प्रथम, विकास कुमार बघेल (अलीगढ़) ने द्वितीय व नीरज पाल (मिर्जापुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में सत्यानंद यादव (आजमगढ़) प्रथम, मोहम्मद (प्रयागराज) द्वितीय व दिव्यांशु यादव (वाराणसी) तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में मो. हमजा (अलीगढ़) ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आदर्श उपाध्याय (मिर्जापुर) द्वितीय व श्रेयांश जायसवाल (वाराणसी) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जैवलिन थ्रो में अजय कुमार विश्वकर्मा (अयोध्या) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में शारिफ खान (प्रयागराज) द्वितीय व हिमांशु चौधरी (अलीगढ़) तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में बसंत कुमार (प्रयागराज) ने प्रथम, किशन लाल (गोंडा) ने द्वितीय व हितेश कश्यप (बरेली) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ाधिकारी सुल्तानपुर और प्रतियोगिता के शिकायत निवारण अधिकारी राजेश सोनकर ने उनका अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सब जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता ह। प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी विवेक कुमार, शकील अहमद अंसारी, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।(संवाद)

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

06-प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हर्डल रेस में मौजूद प्रतिभागी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed