फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ban on land conversion of 52 villages

Ayodhya News: 52 गांवों की जमीनों के भू-परिवर्तन पर रोक

Sat, 22 Mar 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Ban on land conversion of 52 villages
बीकापुर। तहसील क्षेत्र के 52 गांवों की जमीनों के भू-परिवर्तन पर रोक लगा दी गई। इन गांवों की जमीनों का अधिग्रहण ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए किया जाना है। इसके लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिग्रहण अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से सुल्तानपुर तक निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-330, अयोध्या-सुल्तानपुर के फोरलेन एक्सेस कंट्रोल्ड हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण की जद में बीकापुर तहसील क्षेत्र के 39, सदर तहसील के पांच और सोहावल तहसील के आठ गांवों का प्रस्ताव भेजा गया है। इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी भू अभिलेख अरुण मणि तिवारी ने संबंधित तहसीलदार और उप निबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

संबंधित गांव के भू उपयोग में कोई परिवर्तन न करने का आदेश जारी किया गया है। पत्र मिलने के बाद बीकापुर तहसील के 39 गावों के जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई गई है। हालांकि स्थानीय अधिकारी अभी असमंजस में हैं। अपर जिलाधिकारी की ओर से जारी सूची में सुल्तानपुर सीमा पर स्थित चौरे चदौली, रंडौली पश्चिम पाली, बैतीकला, कुरेभारी, रामनगर, रतनपुर तेंदुआ, गोविंदपुर, रूपीपुर बझना, भवनाथपुर, प्रानपुर, किलहना, बसंतपुर, पूरे लाला, दुबावां, मानापुर, नंदरौली, तोरोमाफी, मलिकपुर, ककराही, बासदेवपुर, पातूपुर, गुंधौर, दशरथपुर, तारडीह, परोमा, जेरुआ, भावापुर, बबुरिहा कौंधा, जैनपुर, खजुरहट, गंडई, शाहापारा, गौहानी कला, माझा सोनौरा, गौहनिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सदर तहसील के सूखापुर इटौरा, बिरौली, भदोखर, शिवदासपुर, खानपुर, सोहावल तहसील के मधुपुर, पलिया रिसाली, रैथुआ, अबनपुर सरोहा, धर्मदासपुर, खानपुर मसौधा, पिरखौली शामिल हैं।

उप निबंधक बीकापुर अमृता जायसवाल ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी अरुण मणि तिवारी का पत्र आया है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले गांवों के संबंध में भूमि परिवर्तन पर रोक लगाई गई है, जिसे ध्यान में रखकर कार्यवाही की जा रही है। वहीं तहसील और उप निबंधक कार्यालय में सूची आने के बाद संबंधित गांव के किसानों में हलचल है। सभी गांव अयोध्या प्रयागराज हाईवे से पूरब दिशा में तीन से पांच किलोमीटर की परिधि में आ रहे है। यहां कुछ महीने पहले कटका सुलतानपुर से अयोध्या तक करीब 150 मीटर की चौड़ाई में सिक्सलेन के लिए ड्रोन से सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed