{"_id":"681257a4cdc51c1959053407","slug":"babar-and-alexander-were-the-best-in-horse-racing-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-128415-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बाबर और सिकंदर घुड़दौड़ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बाबर और सिकंदर घुड़दौड़ में अव्वल
Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 30 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
सोहावल। हाजी जुबेर खान सुल्तान खान मेमोरियल घोड़ दौड़ प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ जिले के लकी सिंह के घोड़े बाबर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब पर कब्जा किया। वहीं छोटे घोड़े की प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के कैफ शहरयार का घोड़ा सिकंदर प्रथम स्थान पर रहा। बाबर को 51 हजार और सिकंदर को 25 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
रौनाही में समाजवादी पार्टी के नेता हाजी फिरोज खान गब्बर और हाजी सरफराज खान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान सहित कई प्रदेशों के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। फिरोज गब्बर ने बताया कि प्रतियोगिता में छोटे और बड़े घोड़ों की प्रतियोगिता हुई। बड़े घोड़े की प्रतियोगिता में प्रतापगढ़ के रहने वाले लकी सिंह का घोड़ा बाबर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे एवं तृतीय स्थान पर एआर स्टेट फार्म महाराष्ट्र का घोड़ा अरजलान और अल्सकब रहे।
छोटे घोड़े की प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के कैफ शहरयार का घोड़ा सिकंदर प्रथम स्थान पर रहा। लखनऊ के अब्दुल्ला का घोड़ा अलफ़ाकिर दूसरे स्थान व बिहार के सैयद फरहान का घोड़ा पेट्रोल तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख फिरदौस खान, सपा जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, अली सईद खान, रौनाही प्रधान खुर्शीद खान, पूर्व मेराज खान, शोएब खान, अशोक चौधरी, प्रधान नरेंद्र यादव, अनंत राम यादव, अयान खान सहित बड़ी में लोग मौजूद रहे।