फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will remain even when all capitals collapse: Mithilesh Nandini

जब सभी राजधानियां ढह जाएंगी तब भी अयोध्या रहेगी : मिथिलेश नंदिनी

Sun, 02 Nov 2025 08:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 02 Nov 2025 08:43 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will remain even when all capitals collapse: Mithilesh Nandini
07- साहित्यकार यतींद्र मिश्र को रामकिंकर सम्मान से अलंकृत करतीं मंदाकिनी रामकिंकर व महंत मि​थिल
अयोध्या। रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ रामायणम आश्रम में रविवार को पंडित राम किंकर सम्मान समारोह से तीन विभूतियों को अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यात्म व धर्म के मर्मज्ञ महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि त्रिलोक में कोई राजा और राजधानी है तो उसका एक ही मॉडल है वह है अयोध्या। जब सब राजधानियां ढह जाएंगी, तब भी यह राजधानी (अयोध्या)रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लीला में पर्दा बदलता रहता है, राजा तो केवल राम हैं। तुलसी दास ने भी कहा है राजा राम, अवध राजधानी...। भगवान श्रीराम ने अपने पुत्रों को पकड़कर सिंहासन पर नहीं बिठाया। पैतृक राजधानी मिल जाए तो वह राजा नहीं, राजा वही है जो अपने पौरुष से राजधानी रचे। रामजी ने कभी समर्थन की चिंता नहीं की। सारी अयोध्या उन्हें वन जाने से रोक रही थी, उनके समर्थन में थी, लेकिन उन्होंने समर्थन की चिंता नहीं की।
विज्ञापन

मिथिलेश नंदिनी ने कहा कि पद्मभूषण राम किंकर ने रामचरित मानस की असाधारण, मौलिक व नवीन व्याख्या की। गोस्वामी तुलसीदास के अनुबंध को समझे बिना यह संभव नहीं था। गोस्वामी के एक-एक शब्द मोती हैं। इन मोतियों की माला बनाने वाले के पास रामचरित मानस जैसा धागा होना चाहिए। वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र ने कहा कि अयोध्या की मिट्टी में तुलसी की वाणी और राम किंकर की तपस्या की सुगंध है। रामकिंकर की वाणी में जो मर्यादा थी, वह आज के समाज की जरूरत है। अयोध्या ने हमेशा यह सिखाया है कि आदर्श केवल कहे नहीं जाते, जिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यकार यतींद्र मिश्र ,महेंद्र मोहन व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा को आश्रम की परमाध्यक्ष मंदाकिनी रामकिंकर ने रामकिंकर सम्मान से सम्मानित किया गया। महेंद्र मोहन व सुनील शर्मा कतिपय कारणों से समारोह में नहीं पहुंच सके। इसके अलावा एनसीबीटी-औरंगाबाद के डायरेक्टर हर्षवर्धन जाजू को भी सम्मानित किया गया। संचालन आत्मा राम व दीपक गुहा ने संयुक्त रूप से किया।

मानस को पाठ्य तो बना दिया, प्रयोग बनाना बाकी : मंदाकिनी
रामायणम आश्रम की परमाध्यक्ष मंदाकिनी रामकिंकर ने कहा कि रामचरित मानस सनातन धर्म की निधि तो है, अब संपूर्ण विश्व की एक अमूल्य धरोहर घोषित हो चुकी है। मानस का प्रत्येक शब्द मंत्रात्मक है। हमारी चिंता जेन-जेड यानी युवा पीढ़ी है। मानस को पाठ्य तो बना दिया है, प्रयोग बनाना बाकी है। मानस को ह्रदयागंम करने की जरूरत है। सद्गुरुदेव ने रामचरित मानस व महाभारत के बीच का अंतर बताते हुए कहा है कि महाभारत घर-घर होती है, रामचरित मानस को घर-घर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed