{"_id":"69b2f189fa2a74e8650329b9","slug":"ayodhya-will-be-decorated-to-welcome-the-president-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-144877-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राष्ट्रपति के स्वागत में सजेगी अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राष्ट्रपति के स्वागत में सजेगी अयोध्या
Thu, 12 Mar 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भव्य राम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 नवंबर को हिंदू नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी। उनके अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की रूपरेखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार की गई है। बैठक में राष्ट्रपति के अभिनंदन में पूरी अयोध्या को सजाने का निर्णय लिया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी, जिसमें एयरपोर्ट पर स्वागत, यात्रा मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और अतिथियों के लिए आवश्यक प्रबंध शामिल हैं। अयोध्या धाम के चौक-चौराहों को विभिन्न माध्यमों, होर्डिंग्स, फूल आदि से सजाया जाएगा। राष्ट्रपति के आगमन मार्ग पर प्रत्येक 500 मीटर की दूरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर उपस्थित रहेंगे। राम मंदिर की भी भव्य सजावट होगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और आगंतुकों के लिए सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संतों समेत अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी समन्वय के साथ सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को सभी सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी व ठोस सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने, खुफिया तंत्र व एंटी-ड्रोन कंट्रोल रूम को अलर्ट रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने परिक्रमा मार्ग एवं मंदिर म्यूजियम के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी प्राप्त की। 19 मार्च को कार्यक्रम के दिन श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इस दिन कुछ देर के लिए मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद किया जाएगा।