अयोध्या: राम-जानकी मंदिर में चोरों ने किया हाथ साफ, अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी
प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर में चोरी मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विस्तार
अयोध्या के चौकी चौक क्षेत्र के टकसाल चौक स्थित प्राचीन श्री राम-जानकी मंदिर (रामयश कीर्तन सभा, पुराना प्रभात सिनेमा) में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 25 सितंबर 2026 की शाम जब पुजारी जी आरती के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का ताला टूटा हुआ मिला। चोर मंदिर से बहुमूल्य अष्टधातु की श्री राम, जानकी जी और लक्ष्मण जी की प्राचीन मूर्तियां समेत पूजा का सामान और लोटा-घंटा तक पार कर ले गए।
मामले में रामयश कीर्तन सभा के अध्यक्ष सुनील कुमार त्रिवेदी ने चौकी चौक पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर दिल्ली दरवाजा निवासी लवकुश गुप्ता (पुत्र स्व. मिन्नू गुप्ता) पर वारदात को अंजाम देने की पूरी आशंका जताई है।
तहरीर मिलते ही पुलिस एक्शन में: तहरीर मिलने के बाद पुलिस पूरी तत्परता से जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नामजद आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। धर्मनगरी में आस्था पर हुए इस प्रहार के बाद देखना होगा कि खाकी कब तक मूर्तियों को बरामद कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.