फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Talk of reappointing Champat Rai as General Secretary of the Ram Mandir Trust.

अयोध्या: चंपत राय को फिर राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव बनाने की चर्चा, पूर्व लेखा प्रभारी ने भेजा ईमेल

Tue, 25 Aug 2026 06:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 25 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी ने ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और कार्यकारी सदस्यों को मेल किया है। उन्होंने चंपत राय को फिर से ट्रस्ट में जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर विरोध किया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Talk of reappointing Champat Rai as General Secretary of the Ram Mandir Trust.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चंपत राय को दोबारा ट्रस्ट का महासचिव बनाए जाने की चर्चाओं का विरोध किया है। उन्होंने 23 अगस्त को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास व संपूर्ण कार्यकारिणी सदस्यों को ईमेल भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया और आग्रह किया कि उनके पत्र को कार्यकारिणी की बैठक में रखा जाए।

विज्ञापन


महिपाल सिंह ने ईमेल में दावा किया है कि विभिन्न स्रोतों से उन्हें जानकारी मिली है कि चंपत राय को पुनः महासचिव मनोनीत किए जाने पर विचार हो रहा है। मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार, चोरी और अव्यवस्था के आरोपों की जांच के बीच उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 24 प्रस्ताव मंजूर; पढ़ें बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सीएम योगी का बड़ा एलान, बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी भर्ती


पूर्व लेखा प्रभारी ने कहा है कि प्रथम एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में चोरी, अव्यवस्था, नियमों की अनदेखी और सुनियोजित भ्रष्टाचार से संबंधित तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। उन्होंने ट्रस्ट से इस रिपोर्ट को देखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आरोपों के बीच चंपत राय को फिर से महासचिव बनाया जाना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed