फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ramlila: Old records broken, 41 crore people watched Ramlila online, telecast in 40 countries

अयोध्या की रामलीला: टूटे पुराने रिकॉर्ड, 41 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी रामलीला, 40 देशों में हो रहा प्रसारण

Mon, 07 Oct 2024 02:45 PM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

Ayodhya Ramlila:अयोध्या की रामलीला न सिर्फ भारत में देखी और पसंद की जा रही है बल्कि विदेश में भी इसे लोग देख और पसंद कर रहे हैं। ऑनलाइन रामलीला देखने के मामले में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ramlila: Old records broken, 41 crore people watched Ramlila online, telecast in 40 countries
अयोध्या की रामलीला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकार श्रीराम की गाथा को अपनी अदाकारी से जीवंत करने में जुटे हैं। फिल्मी रामलीला देश-विदेश के रामभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। तीन दिनों में ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 41 करोड़ दर्शकों ने रामलीला देखी और रिकॉर्ड बना दिया। दुनिया के 40 देशों में 26 भाषाओं में इसका प्रसारण हो रहा है।

विज्ञापन


फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर साल दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। पिछले साल 40 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखकर रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष तीन दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया। उम्मीद है कि इस बार यह आकंड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। बताया कि दूरदर्शन पर अब तक 22 करोड़, यू ट्यूब पर 17 करोड़ व अन्य प्लेटफार्म पर दो करोड़ लोगों ने रामलीला देखी है।
विज्ञापन


सुभाष मलिक बताते हैं कि रामलीला जब शुरु होती है तो शुरुआत के दो-तीन दिनों में ही दर्शक तेजी से जुड़ते हैं। ये दर्शक अंत तक बने रहते हैं। बाद में दर्शक बहुत कम जुड़ते हैं। देश-विदेश में करीब पांच हजार यू-ट्यूब चैनल व 70 सैटेलाइट चैनलों पर रामलीला का प्रसारण हो रहा है। रामलीला का नित्य लाइव प्रसारण शाम सात बजे से रात दस बजे तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

26 भाषाओं में किया जा रहा लाइव प्रसारण

Ayodhya Ramlila: Old records broken, 41 crore people watched Ramlila online, telecast in 40 countries
रामलीला का आयोजन
रामलीला के निदेशक शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला का 26 भाषाओं में लाइव प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन-यूट्यूब समेत अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर दुनिया भर के भक्त घर बैठे राम की गाथा का मंचन देख रहे हैं। रामलीला अमेरिका, आस्ट्रेलिया, थाईलैंड, त्रिनिडाड, श्रीलंका, मलेशिया, फिजी, रूस, दक्षिण कोरिया समेत विश्व के करीब 40 देशों में दिखाई जा रही है। देश में हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल, बंगाली, पंजाबी, गुजराती आदि भाषाओं में रामकथा का प्रसारण दर्शक घर बैठे देख रहे हैं।

ये फिल्मी कलाकार, निभा रहे किरदार
रामलीला में अभिनेता बिंदु दारा सिंह, मनीष पाल, अवतार गिल, रजा मुराद, राकेश बेदी, वेद सागर, अनिमेष मिढा़, विनय सिंह समेत अन्य विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि प्रख्यात अभिनेत्री भाग्य श्री, शीबा, ऋतु शिवपुरी, अमिता नागिया, मैडोना, पायल गोगा कपूर भी विभिन्न भूमिकाओं में रामकथा का मंचन करेंगी। सांसद मनोज तिवारी व सांसद रवि किशन भी रामलीला का मंचन करेंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी शबरी की भूमिका में आकर्षण बढ़ाएंगी।

वर्ष- दर्शकों की संख्या
2020- 16 करोड़
2021- 22 करोड़
2022- 25 करोड़
2023- 40 करोड़
2024- 41 करोड़

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed