फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Mobile phones banned in Ram temple complex, Champat Rai explains new rules of security and order

Ayodhya: राममंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, चंपत राय ने बताये सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े नए नियम

Sun, 15 Mar 2026 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 05:23 AM IST
सार

सुरक्षा के नए उपायों में क्या कुछ जुड़ा है और किसे छूट मिली है इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी है। 
 

विज्ञापन
Ayodhya: Mobile phones banned in Ram temple complex, Champat Rai explains new rules of security and order
राममंदिर का परिसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारी सीजन के दौरान राममंदिर परिसर पर मोबाइल फोन के साथ प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। सुरक्षा के नए उपायों में क्या कुछ जुड़ा है और किसे छूट मिली है इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन


सचिव चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों के साथ आता है, तो उन्हें परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार भी परिसर में प्रतिबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा हालांकि, हमारे सिख भाइयों के अधिकारों के अनुसार, केवल एक छोटी कृपाण, जिसे कानूनी रूप से ले जाया जा सकता है, गले में पहनी जा सकती है; यह छूट केवल सिख समुदाय के सदस्यों के लिए है। 


19 मार्च चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, जिस दिन कई श्रद्धालु उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान भोजन संबंधी नियमों का पालन करते हुए फल, मखाना, मूंगफली और आलू के चिप्स जैसी सामग्री परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। पीने के पानी की व्यवस्था भी होगी और सभा क्षेत्र के पास शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध होगी। प्रवेश द्वारों के बारे में विस्तृत जानकारी अगले एक-दो दिनों में साझा की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed