{"_id":"6862737af3027ac0020338c3","slug":"ayodhya-just-half-hour-rain-streets-ramnagari-flooded-roads-behind-ram-temple-submerged-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: महज आधे घंटे की बारिश में लबालब हुई रामनगरी की गलियां, राम मंदिर के पीछे की सड़कें भी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: महज आधे घंटे की बारिश में लबालब हुई रामनगरी की गलियां, राम मंदिर के पीछे की सड़कें भी जलमग्न
Mon, 30 Jun 2025 05:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:09 PM IST
सार
अयोध्या में आधे घंटे की बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। टेढ़ी बाजार से लेकर रामजन्मभूमि के पीछे तक की सड़कें जलमग्न हो गईं। अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन और गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन
बारिश के कारण हुआ जलभराव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोमवार को हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने अयोध्या नगर निगम के दावों की हकीकत उजागर कर दी। जहां एक ओर नगर निगम ने दावा किया था कि सभी नाले-नालियों की सफाई हो चुकी है और जलभराव नहीं होगा, वहीं दूसरी ओर रामनगरी की प्रमुख गलियां, रेलवे स्टेशन और राम जन्मभूमि के पीछे की सड़कें तक पानी में डूब गईं।
विज्ञापन
टेढ़ी बाजार से उनवल बैरियर की ओर जाने वाली सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। श्रद्धालुओं को जलमग्न रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। सफाईकर्मी पानी निकालने की कोशिश में जुटे दिखे, लेकिन परिणाम असफल रहा। अयोध्या रेलवे स्टेशन के अंदर तक पानी भरा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: पूरे प्रदेश में मानसून का असर, आज इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; बढ़ा नदियों का जलस्तर
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी बोर्ड: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 19 जुलाई को, 46 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल; जानिए डिटेल
स्थानीय निवासी सुशील कुमार गुप्त और श्रद्धालु आदर्श मिश्र ने कहा कि दर्शन के लिए आए भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर निगम के अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने सफाई देते हुए कहा कि नालों की सफाई पहले ही करा दी गई थी, जिससे जलभराव न होने पाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन