फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya filled with devotees on Magh Purnima

Ayodhya News: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं से पटी अयोध्या

Tue, 11 Feb 2025 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 11 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya filled with devotees on Magh Purnima
अयोध्या। सरयू की लहरों के समानांतर ही रामनगरी में आस्था का भी उफान तेज है। मंगलवार को भी 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बुधवार को माघ पूर्णिमा का स्नान है। इस दौरान अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए अयोध्या में स्कूल भी 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।अयोध्या धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। डायवर्जन का दायरा पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना अनवरत जारी है। स्थिति यह है कि विद्यालयों को बंद करना पड़ा है और सभी पहुंच मार्गों पर वाहनों का तांता लगा हुआ है। अनुमान है कि मंगलवार को लगभग 10 लाख लोग अयोध्या धाम में हैं। दर्शन करके जितने श्रद्धालु धाम से बाहर जा रहे हैं, उससे अधिक आने वालों की कतार में हैं। दर्शन अवधि बढ़ाने के बाद भी समय कम पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अंबेडकरगनर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली व अमेठी जिले के बॉर्डर पर वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है। इसके बाद भी वाहनों का प्रेशर हाईवे पर देखने को मिल रहा है। लोग पैदल ही अयोध्या की ओर जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या शहर में टेढ़ी बाजार से पहले उदया चौराहे पर ही शहर के अंदर पहुंच रहे चार पहिया वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पैदल राम जन्मभूमि मंदिर तक भक्त रास्ता तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए सभी को दर्शन मुहैया करवाना चुनाैती है। अयोध्या की अपनी एक क्षमता है, फिर भी सभी को दर्शन करवाने के प्रयास हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। न्यूनतम असुविधा हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन हो, इस पर ही काम किया जा रहा है। हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं है। कई जगहों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है।





राम मंदिर में रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खोला जा रहा है। इसके बावजूद बहुत सारे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एक श्रद्धालु को राम मंदिर में लाइन में लगकर दर्शन करने में दो से तीन घंटे लग जा रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि व्यवस्थाएं देने में प्रशासन व राम मंदिर ट्रस्ट के पसीने छूट रहे हैं। राम मंदिर परिसर में स्थित लाॅकर की सुविधा कम पड़ गई है। ऐसे में बहुत सारे श्रद्धालु अपने सामान व मोबाइल लेकर अंदर दर्शन करने के लिए चले जा रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने की व्यवस्था में लगा हुआ है।






राजस्थान से आईं श्रद्धालु नंदिनी ने कहा कि वाहन चूड़ामणि चौराहे पर ही रोक दिया गया था। वहां से करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर राम मंदिर पहुंचे। तीन घंटे लाइन में लगकर दर्शन किया।

सीतापुर निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन कर वापस अपने वाहन उदया चौराहा आने तक करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलने के लिए विवश होना पड़ा।




अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अयोध्या उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक की गई। चर्चा की गई कि दर्शनार्थियों के साथ स्थानीय नागरिकों की हित को भी ध्यान में रखा जाए। बैठक में मांग उठाई गई कि स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को हो रही भारी दिक्कत को देखते हुए उनके आधार कार्ड व व्यापारी कार्ड को पास माना जाए। जरूरी आवश्यक रोजमर्रा की चीजों का आवागमन मेला क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बिना रोक-टोक के सुनिश्चित करवाया जाए।


दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति न होने से किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय व्यापारियों को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए और अवरुद्ध न किया जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्त, महामंत्री नंदलाल गुप्त, वरिष्ठ व्यापारी नेता विनोद श्रीवास्तव, अचल गुप्त, राधेश्याम गुप्त, प्रेम सागर मिश्र, अश्वनी गुप्त, आनंद कसौधन, विनोद पाठक, अनिल मौर्य, श्याम सुंदर कसेरा व विकास गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed