फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Dham railway station may get pod hotel facility

Ayodhya News: अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को मिल सकती है पॉड होटल की सुविधा

Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Dham railway station may get pod hotel facility
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी पॉड होटल की सुविधा दिए जाने को लेकर उत्तर रेलवे के जिम्मेदारों की ओर से विचार किया जा रहा है। मौजूदा समय में ये सुविधा मुंबई सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशन पर मिल रही है। बीते दिनों डीआरएम लखनऊ के साथ हुई बैठक में वेंडर्स ने इसका सुझाव दिया था।
विज्ञापन


इसमें पीपीपी मॉडल पर मंडल के बड़े रेलवे स्टेशनों पर ये सुविधा शुरू करने के लिए कहा गया था। यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए माना जा रहा है कि पॉड होटल अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इन दिनों रामनगरी को लेकर देश के सभी राज्यों से लोगों की रुचि काफी बढ़ गई है। यहां पहुंचने के लिए रेलवे ही सबसे आसान और किफायती माध्यम है। ऐसे में रेलवे की ओर से भी यात्रियों की सुविधा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि अयोध्या धाम से वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है। यही नहीं दर्शन नगर स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत सजाया जा रहा है। ऐसे में यदि पॉड होटल की सुविधा भी बढ़ जाएगी तो रामनगरी की रेल व्यवस्था में चार चांद लग जाएंगे।


ऐसे होते हैं पॉड होटल
पॉड होटल में छोटे-छोटे केबिननुमा कमरे होते हैं। इनमें यात्रियों के लिए बेड, वाई-फाई, लगेज रूम, शावर रूम व कॉमन एरिया जैसी सुविधाएं होती हैं। टेलीविजन, चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था भी रहती है। इन कमरों में होटल जैसी सारी सुविधाएं रहती हैं और ये रिटायरिंग रूम के मुकाबले सस्ते भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed