फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya and Gorakhpur enter the quarter finals

Ayodhya News: अयोध्या और गोरखपुर का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Fri, 07 Nov 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Nov 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya and Gorakhpur enter the quarter finals
1-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान के मकबरा स्टेडियम में चल रही राज्य विद्यालय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में लीग मुकाबले समाप्त हो गए हैं। रोमांचक खेल के बीच अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर ने लखनऊ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि अयोध्या ने प्रयागराज को पराजित करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में वाराणसी, देवीपाटन, अयोध्या, गोरखपुर और बस्ती की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। वाराणसी ने अलीगढ़ को, केजीबीवी ने चित्रकूट को, अयोध्या ने आगरा को, देवीपाटन ने बरेली को, मेरठ ने कानपुर को, सहारनपुर ने प्रयागराज को और गोरखपुर ने बस्ती को पराजित किया। वहीं अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में वाराणसी, देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अयोध्या ने बरेली और गोरखपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि वाराणसी, देवीपाटन, बस्ती और लखनऊ की टीमें भी अंतिम दौर में पहुंचीं।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले देर शाम तक खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बालिका खिलाड़ियों का उत्साह और खेल के प्रति समर्पण सराहनीय है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के राम बहादुर पाल, शिवेंद्र सिंह, विनोद पटेल, कन्हैया मिश्रा, सुमित वर्मा मौजूद रहे।(संवाद)

1-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे

1-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे

1-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे

1-डॉक्टर भीम राव आंबेडकर विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता मे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed