{"_id":"68dabb2250a2eb39520dd2a1","slug":"awareness-was-created-about-heart-diseases-by-organizing-a-rally-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-135997-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रैली निकालकर ह्रदय रोगों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रैली निकालकर ह्रदय रोगों के प्रति किया जागरूक
Mon, 29 Sep 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व ह्रदय दिवस पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में विभिन्न आयोजन हुए। मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों ने रैली निकालकर मरीज व तीमारदारों को ह्रदय रोगों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमित व्यायाम व संतुलित खानपान की सलाह दी।
मेडिसिन ओपीडी में सोमवार की सुबह नौ बजे से ही विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा की मौजूदगी में शिविर में मरीज व तीमारदारों की बीपी, शुगर आदि की जांच की गई। लक्षणों के आधार पर उन्हें दवाएं देकर बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने की सलाह दी गई।
ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि अनियमित दिनचर्या से लोग ह्रदय रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए हर वर्ग के लोगों को गंभीर होना पड़ेगा। नियमित व्यायाम के साथ ही तली-भुनी चीजों के सेवन से बचने की जरूरत है। इसके बाद कॉलेज परिसर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर आमजन को ह्रदय रोगों के लक्षण, बचाव और इलाज की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि शिविर में 264 लोगों के बीपी और शुगर का परीक्षण किया गया। इनमें लगभग 40% लोगों की बीपी सामान्य से अधिक या कम मिली। उन्हें अन्य जांचों के बाद चिकित्सीय परामर्श की सलाह दी गई। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र पांडेय, डॉ. विमलेश वर्मा, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ.पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।