फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Authority issues notice regarding the construction of the Luv-Kush building, which is being built without an approved plan

Ayodhya News: बिना मानचित्र बन रहे लवकुश के भवन पर प्राधिकरण ने थमाया नोटिस

Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
Authority issues notice regarding the construction of the Luv-Kush building, which is being built without an approved plan
सहादतगंज में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान।
अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अनुसार, बनवारीपुर गांव में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि भवन निर्माण निर्माण नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। मानचित्र नहीं पास है। निर्धारित समय के भीतर जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




जवाब नहीं मिला तो बढ़ सकती है कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यदि संबंधित पक्ष निर्माण से जुड़े दस्तावेज और आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई और सख्त हो सकती है। अवैध निर्माण पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed