फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Atonement worship took place for two and a half hours in front of the Yagya Mandap

Ayodhya News: यज्ञ मंडप के सामने ढ़ाई घंटे तक हुआ प्रायश्चित पूजन

Mon, 02 Jun 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Atonement worship took place for two and a half hours in front of the Yagya Mandap
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना सहित सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह समारोह पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अपने चरम पर पहुंचेगा। अनुष्ठान से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई और प्रायश्चित पूजन किया गया। यज्ञ मंडप के सामने करीब ढ़ाई घंटे तक यह पूजन हुआ।
विज्ञापन

वाराणसी के आचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी, उपाचार्य चंद्रभानु शर्मा (दिल्ली) और अमरनाथ ब्रह्मा (बस्ती) के साथ अयोध्या के आचार्य पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित इंद्रदेव मिश्र ने प्रायश्चित पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराया। पंडित प्रवीण शर्मा ने बताया कि हिंदू शास्त्र के अनुसार किसी भी दिव्य अनुष्ठान से पूर्व प्रायश्चित किया जाना अनिवार्य होता है। यह कर्म आत्मा व स्थान की शुद्धि के लिए किया जाता है। इसी विधान के तहत मूर्तियों का शुद्धीकरण किया गया। इस क्रम में मूर्ति को पंचगव्य से स्नान कराया गया। दरअसल मूर्ति को छेनी, हथौड़े से तराशते हैं, उस पर चोट करते हैं। इसको लेकर मूर्ति से माफी मांगी गई। मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र का भी वैदिक विधिविधान से शुद्धीकरण कराया गया। अब पांच जून तक उन्हें कई नियम व संयम अपनाने होंगे।
विज्ञापन


तीन और चार जून को सुबह 6:30 बजे से 12 घंटे तक पूजा-अनुष्ठान होंगे, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जाएगी। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जाएगा। मुख्य समारोह 5 जून को होगा, जिसमें राम दरबार (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed