{"_id":"6936fddd67838e64ca0e975b","slug":"armed-forces-flag-day-inaugurated-by-hoisting-the-symbolic-flag-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1507686-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रतीक ध्वज लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रतीक ध्वज लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ
विज्ञापन
अयोध्या। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को प्रतीक ध्वज लगाकर किया। इस दौरान डीएम ने सैनिकों और उनके परिवारीजनों को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भूमि अर्जन कौशल कुमार व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय सहित कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस कर्मियों व आम नागरिकों को प्रतीक ध्वज भेंट किया गया। सभी ने झंडा निधि में स्वेच्छापूर्वक अंशदान किया। डीएम ने पिछले साल सर्वाधिक धन संग्रह करने वाले 10 विभागाध्यक्षों व संस्थानों के प्रभारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, स्टेशन मुख्यालय अयोध्या कैंट के कर्नल रोहित शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय के सर्किल हेड अवधेश तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार, उप निबंधक बीकापुर डॉ. अमृता जायसवाल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. ओंकार नाथ, जेबी एकेडमी के प्रधानाचार्य विमल जोशी, बाबूलाल परागदेयी पटेल गायत्री इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अजय वर्मा व भारती इंटर काॅलेज बीकापुर के प्रधानाचार्य अमृत लाल सरोज शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सैन्य बलों के प्रति देश के नागरिकों की ओर से सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अवसर है। नागरिक इस अवसर पर सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए स्वेच्छा से धनराशि दान कर सकते हैं। झंडा निधि में दान की गई धनराशि आयकर से मुक्त है। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, राजीव कुमार, रागिनी सिंह, प्रेमचंद यादव व शिव कुमार मौजूद रहे।