फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anupriya is trading her father's work and message: Pallavi

पिता के काम और संदेश का सौदा कर रहीं अनुप्रिया : पल्लवी

Wed, 02 Jul 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Anupriya is trading her father's work and message: Pallavi
अयोध्या। डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर कमेरा सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व मुख्य वक्ता सपा विधायक पल्लवी पटेल उपस्थित रहीं। जनौरा स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में पल्लवी ने छोटी बहन और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर जमकर निशाना साधा। कहा कि डॉ. सोने लाल पटेल ने जिस मुहिम का आगाज किया था, आज अनुप्रिया उनके काम और संदेशों को बेचने का काम कर रही हैंं।
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी पार्टी से गठबंधन को लेकर इनकार किया और कहा कि राष्ट्रीय कमेटी इसका फैसला लेगी। कहा कि कमेरा समाज को देश की राजनीति में पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती मनाने रामनगरी पहुंचे हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा देश इस विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। संविधान ने हमें राजनीति का बराबरी का अधिकार दिया है। भाजपा धर्म के नाम पर हमारे अधिकारों को छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि 2027 का चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव होगा। उन लोगों को मौका मिलेगा, जो हकदार हैं। इस लड़ाई का आगाज हो गया है। 2027 में व्यवस्था परिवर्तन होगा। इटावा की घटना पर कहा कि प्रदेश और देश में दलित, पिछड़ा, आदिवासी व मुसलमान की जो स्थिति है वह बद से बदतर है। इसलिए व्यवस्था परिवर्तन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल कहा कि आज डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती है। उनका लगाया गया पौधा था आज भी मजबूती से हमारे साथ खड़ा है। 2027 के चुनाव पर कहा परिस्थितियां बदलती रहती है बनती रहती है समय आने पर सब कुछ बता दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष विधि मंच राम शिला पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले के कमेरा के सदस्यों को माला व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मोबिन, राजेश पटेल, गगन यादव, अखिलेश राय, रवि बरार, उदल राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed