फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Antibiotic resistance genes found in the Saryu

Ayodhya News: सरयू में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन मिले

Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 28 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Antibiotic resistance genes found in the Saryu
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के एक शोध में सरयू नदी के पानी में ऐसे जीन पाए गए हैं जो कुछ बैक्टीरिया को एंटीबायोटिक दवाओं के प्रभाव से बचा सकते हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब यह नहीं है कि सरयू में नहाने से इंसानों पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम हो जाएगा। चिंता का विषय यह है कि यदि ये जीन किसी रोग फैलाने वाले बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाते हैं, तो संबंधित दवा का असर कम हो सकता है, जिससे प्रभावित व्यक्ति में संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


यह शोध अवध विश्वविद्यालय के डॉ. मणिकांत त्रिपाठी, साकेत महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के अवधेश शुक्ल और शोधार्थी सदानंद मौर्या द्वारा किया गया। उन्होंने सरयू के पानी में मौजूद सूक्ष्मजीवों के जीन की जांच की। कुल 37 प्रकार के एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन का पता लगाया। ये जीन बैक्टीरिया को कुछ विशेष एंटीबायोटिक दवाओं के प्रतिरोधी बनाने में सहायक हो सकते हैं।
विज्ञापन


शोध के लिए सरयू नदी के तीन अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने एकत्र किए गए। एक नमूना लक्ष्मण घाट के पास नदी के किनारे से लिया गया। दो नमूने नदी के बीच से अलग-अलग गहराई पर, जिनमें से एक लगभग 45 सेंटीमीटर गहराई से लिया गया था। पानी की मेटाजीनोमिक सीक्वेंसिंग तकनीक का उपयोग करके, शोधकर्ताओं ने पानी में मौजूद सूक्ष्मजीवों के जीनोम की एक साथ जांच की। विश्लेषण में टेट्रा साइक्लिन, मैक्रोलाइड, फ्लोरोक्विनोलोन जैसी एंटीबायोटिक दवा से जुड़े प्रतिरोधी जीन पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed