{"_id":"67a8c926deb1d7d45005cb81","slug":"another-youth-injured-by-the-thar-also-dies-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-124614-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: थार चढ़ाने से घायल दूसरे युवक की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: थार चढ़ाने से घायल दूसरे युवक की भी मौत
Sun, 09 Feb 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट कोतवाली क्षेत्र के बनबीरपुर में थार चढ़ाने से घायल दूसरे युवक की भी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटना के रिक्रिएशन के लिए पुलिस दूसरे दिन भी घटनास्थल पर रही और साक्ष्य भी जुटाए गए। हालांकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
गांव निवासी कप्तान सिंह उर्फ रवींद्र सिंह और उनके चचेरे भाई आलोक सिंह उर्फ प्रिंस के ऊपर शुक्रवार देर रात लगभग 10:30 बजे गांव निवासी अर्पित दुबे ने थार चढ़ा दी थी। गंभीर रूप से घायल कप्तान सिंह की जिला अस्पताल में शनिवार की भोर में मौत हो गई और आलोक सिंह को लखनऊ रेफर किया गया था। शनिवार रात लगभग एक बजे आलोक ने भी दम तोड़ दिया। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम तक गांव लाया गया।
वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित दुबे को गिरफ्तार कर लिया था। साक्ष्य जुटाने के लिए रविवार की सुबह भी पुलिस गांव पहुंची। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने घटना के रिक्रिएशन कराया। पास में पड़े थार के पार्ट व घटनास्थल आदि की फोटो खिंचवाई। परिजनों के अलावा मौजूद ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। वहीं सूत्रों के अनुसार आरोपी अर्पित ने थार से रौंदने के बाद दोबारा बैक करके फिर कुचला जिससे उनके बचने की गुंजाइश न रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी तीसरे आरोपी सुनील जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। मृतक व आरोपी के सीडीआर खंगालने के लिए लिखा-पढ़ी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स लगाई गई है।