फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Annaprashan of children was done in Anganwadi center

Ayodhya News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Tue, 24 Feb 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 24 Feb 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Annaprashan of children was done in Anganwadi center
42-गोदभराई की रस्म के दौरान मौजूद महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव।-संवाद
अयोध्या। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मंगलवार को अयोध्या का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे घटिया मानसिकता का प्रतीक बताया। मांग की कि इसमें शामिल सभी लोगों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एआई समिट में भारत ने वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर देश का मान बढ़ाया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज मुकदमे पर कहा कि वह एक संत हैं और उनका सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने इस मामले को जांच का विषय बताया। कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed