{"_id":"695bd9925662b7748408a947","slug":"angered-by-neglect-the-lover-committed-murder-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-140634-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अनदेखी से नाराज होकर प्रेमी ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अनदेखी से नाराज होकर प्रेमी ने की थी हत्या
Mon, 05 Jan 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 05 Jan 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कैंट रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास किशोरी की हत्या उसके प्रेमी युवक ने ही की थी। किशोरी के किसी दूसरे युवक से बात करने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है।
शनिवार शाम लगभग पांच बजे शहर के मकबरा निवासी एक किशोरी का शव मालगोदाम के पास रेलवे ट्रैक के बगल झाड़ियों में मिला था। मृतका के पिता ने कैंट क्षेत्र के मऊ यदुवंशपुर राम प्रवेश सोनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार की सुबह 06:40 बजे आरोपी को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर रेलवे स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का मृतका से पहले से संबंध था। पिछले कुछ दिनों से किशोरी मकबरा निवासी एक ई रिक्शा चालक के संपर्क में थी। उससे बढ़ रही नजदीकियां रामप्रवेश को नागवार गुजर रही थी। इसे लेकर उसने कई बार आपत्ति जताई थी। शनिवार को किशोरी बड़ी बहन के साथ लकड़ी लाने गई थी। इसी बीच युवक ने उसे कॉल करके मिलने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
किशोरी मालगोदाम के पास उससे मिलने आई तो पहले दोनों में बातचीत हुई। इसी दौरान वह लघुशंका के लिए झाड़ियों में गई तो युवक ने पीछे से जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में घटनास्थल के दूसरी तरफ से बाउंड्री कूदकर वह भाग निकला था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसके कब्जे से उसका और मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
मृतका पर खर्च करता था कमाई
आरोपी युवक लगभग दो साल से किशोरी के संपर्क में था। इस दौरान वह अपनी कमाई मृतका पर खर्च करता था। लगभग चार माह पहले उसने मोबाइल फोन किशोरी को दिया था। उनका संबंध परिजनों को भी मालूम था। सूत्रों के अनुसार मोबाइल फोन मिलने के बाद से ही किशोरी दूसरे युवक के संपर्क में आ गई थी, जो कि ई रिक्शा चालक है और मृतका के परिजनों के जान-पहचान का है।
20 दिन पहले मृतका की मां को किया था फोन
सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक ने लगभग 20 दिन पहले मृतका की मां को फोन किया था। तब भी उसने मृतका को दूसरे युवक से बातचीत करने से मना करने को कहा था। वहीं, दो दिन पहले ही युवक ने नया सिमकार्ड लिया था। इसी नंबर से वह मृतका से बात करने लगा था। घटना वाले दिन भी उसने नए नंबर से ही किशोरी को फोन करके मिलने बुलाया था।