{"_id":"6a21759aab5817ec9104738b","slug":"alleged-bjp-leader-sachchidanand-pandey-accused-of-swindling-two-lakh-from-jagadguru-paramhans-in-ayodhya-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केशव मौर्य के कार्यक्रम में BJP जिलाध्यक्ष से भिड़ने वाले सच्चिदानंद ने जगद्गुरु से हड़पे दो लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केशव मौर्य के कार्यक्रम में BJP जिलाध्यक्ष से भिड़ने वाले सच्चिदानंद ने जगद्गुरु से हड़पे दो लाख, केस दर्ज
Thu, 04 Jun 2026 06:24 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:24 PM IST
सार
अयोध्या में कथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय पर जगद्गुरु परमहंस से दो लाख हड़पने का आरोप है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सच्चिदानंद पांडेय बसपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी देते अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे कथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय पर धोखाधड़ी का आरोप है। अयोध्या धाम के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कोतवाली अयोध्या में दो लाख रुपये हड़पने के मामले में उन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, भाजपा संगठन ने उनके पार्टी में होने से ही इनकार कर दिया है।
एफआईआर में तपस्वी छावनी के महंत व जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि 16 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे कथित भाजपा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने उनसे चेक के माध्यम से दो लाख रुपये उधार लिए थे। अति आवश्यकता बताकर 10-12 दिन में ही रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक धनराशि वापस नहीं की।
लगभग दो माह तक जल्द ही रुपये लौटाने का आश्वासन देते रहे। अब रुपये मांगने पर उत्तेजित होकर गाली व धमकी देते हैं। ज्यादा दबाव बनाने पर जान से मरवाने की धमकी देते हैं। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।