{"_id":"68d2bf97315ce9e95908c429","slug":"allegations-of-theft-of-nirma-led-to-uproar-by-attendants-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-135579-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निरमा चुराने का आरोप लगा तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निरमा चुराने का आरोप लगा तीमारदारों ने किया हंगामा
Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
5-जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर विवाद करते तीमारदार और सफाईकर्मी।-सोशल मीडिया
अयोध्या। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार ने मंगलवार को सफाईकर्मी पर निरमा चोरी का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर हेल्प डेस्क मैनेजर के समझाने-बुझाने पर वह शांत हुए। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में गहमागहमी का माहौल रहा।
मिल्कीपुर क्षेत्र के डेहरियावां के सुधीर तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने दादा राजेंद्र तिवारी को हार्निया की दिक्कत होने पर भर्ती कराया है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सफाईकर्मी वार्ड में साफ-सफाई करने आए थे। इस दौरान उनके मरीज के बेड के पास रखा निरमा चोरी करके जाने लगे। इसे लेकर उन्होंने विरोध जताया।
कहा कि इसी तरह मरीज व तीमारदारों का अन्य सामान भी चोरी हो सकता है। इस पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। वह लोग इमरजेंसी ओपीडी के पास जमा हो गए और दोनों पक्षों में नोकझोंक के साथ गाली-गलौज की नौबत आ गई। मौके पर भीड़ बढ़ने लगी तो आसपास के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद हेल्प डेस्क मैनेजर राजेंद्र तिवारी ने तीमारदारों से माफी मांगी और मामला रफादफा कराया। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया। जानकारी कराई जा रही है।