फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Air service started from Hisar, 61 passengers arrived by the first flight

Ayodhya News: हिसार से हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट से पहुंचे 61 यात्री

Mon, 14 Apr 2025 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Apr 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Air service started from Hisar, 61 passengers arrived by the first flight
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार और अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने सोमवार को हिसार एयरपोर्ट से विमान को रामनगरी के लिए रवाना किया। पहली फ्लाइट से 61 यात्री अयोध्या पहुंचे। रनवे पर विमान को दो वॉटर कैनन से सलामी दी गई। एयरपोर्ट परिसर में फूलों की रंगोली सजाई गई। यात्रियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एलायंस एयरलाइन की यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। हिसार से 10.35 से अयोध्या के लिए फ्लाइट रवाना होगी। अयोध्या एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट का आगमन दोपहर 12.35 बजे होगा और एक बजे वापस हिसार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

अयोध्या एयरपोर्ट से अभी पांच स्थानों के लिए नियमित फ्लाइट सेवाएं संचालित की जा रही हैं। प्रतिदिन यहां 25 से 26 फ्लाइटों का आगमन व प्रस्थान हो रहा है। इस नई सेवा के जुड़ने से अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को और बल मिलेगा। हिसार से आए प्रदीप कुमार, अशोक गोयल और सतपाल शर्मा ने इस सेवा के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। बाद में 40 यात्री हिसार गए। हिसार जाने वाले यात्रियाें को एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बोर्डिंग पास सौंपा। एलायंस एयरलाइन के कर्मचारियों और एयरपोर्ट निदेशक ने खुशी में केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिसार से आए कुनाल राजपाल ने कहा कि एक छोटे से शहर का बड़ा सपना आज पूरा हुआ है। 72 लोगों के इस विमान से लाखों की संख्या के लोगों की भावना आज अयोध्या पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण यह दिन आया है। हिसार के डॉ. वैभव ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए कहा कि मेरे पिता और दादा कारसेवक रहे हैं। उनके सपने मेरे और मेरे जैसे लाखों लोगों के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया। हम अयोध्या दर्शन को आए इससे बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है हमारी परिवार की तीन पीढ़ी के बलिदान का फल आज मिला। हिसार से आईं अदिति गोयल हरियाणवी में कहा कि प्रधानमंत्री हो तो मोदी जैसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed