फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   AI summit opens up investment opportunities worth billions of dollars: Kirti Vardhan

एआई समिट से बनीं करोड़ों डॉलर के निवेश की संभावनाएं : कीर्तिवर्धन

Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
AI summit opens up investment opportunities worth billions of dollars: Kirti Vardhan
अयोध्या। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शनिवार को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह गोंडा रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट को देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।
विज्ञापन

कहा कि भारत के युवा पहले ही कंप्यूटर व आईटी क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व कर रहे हैं। इस समिट से करोड़ों डॉलर के निवेश की संभावनाएं बनी हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है। कई विदेशी कंपनियों ने कमिटमेंट किया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार एआई के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने और इसके नकारात्मक पहलुओं को नियंत्रित करने के लिए नीति निर्माण पर काम कर रही है। एआई समिट के दौरान विपक्ष के विरोध पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे देश को बदनाम करने की साजिश बताया। विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि भारत ने नए अंतरराष्ट्रीय रिश्ते स्थापित किए हैं। अयोध्या का वैश्विक महत्व तेजी से बढ़ा है। गुयाना के उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण बताया। यूएस डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि इस समझौते से किसानों, युवाओं और रक्षा क्षेत्र को नई तकनीक मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed