फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After the death of the Deputy Commissioner of Tax, anger and protest increased

Ayodhya News: कर उपायुक्त की मौत के बाद बढ़ा आक्रोश, प्रदर्शन

Thu, 20 Mar 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
After the death of the Deputy Commissioner of Tax, anger and protest increased
अयोध्या। राज्य कर विभाग के उपायुक्त संजय सिंह की मौत के बाद जिले के कर अधिकारियों में भी आक्रोश बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को राज्य कर भवन के सामने अधिकारी, कर्मचारियों ने आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया और लिखित आदेश मिलने पर ही किसी तरह का कार्य करने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मौखिक आदेश जारी करके अधिकारी व कर्मचारियों पर दबाव बनाया जाता है। ऐसे लक्ष्य दिए जाते हैं, जिनकी पूर्ति आसान नहीं होते। बाद में उन्हीं के आधार पर तमाम तरह से कार्रवाई की धमकी दी जाती है। शासन की ओर से राजस्व लक्ष्य प्राप्त होने का शत-प्रतिशत प्रयास पूर्व की तरह किया जाएगा, लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से किसी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। इससे पूर्व अधिकारी व कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। बताया कि प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर अपर आयुक्त ग्रेड-1 संतोष कुमार, अपर आयुक्त ग्रेड-2 अमित मोहन, संयुक्त आयुक्त चंद्रशेखर, श्यामलाल, मनोज कुमार, विनोद यादव, विवेचना मिश्रा, उपायुक्त कर प्रशांत सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed