{"_id":"69ad95af6df4816cc70ca981","slug":"abir-gulal-was-thrown-along-with-holi-songs-creating-a-lot-of-excitement-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-144592-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: होली गीतों के साथ उड़ा अबीर-गुलाल, मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: होली गीतों के साथ उड़ा अबीर-गुलाल, मचा धमाल
Sun, 08 Mar 2026 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 08 Mar 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
11- रंगोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते पूर्व महापौर, आरटीओ व अन्य- संगठन
अयोध्या। श्रीपरमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में आधी आबादी के लिए आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के बीच पूरा परिसर अबीर-गुलाल और फूलों की खुशबू से महकता रहा। फूलों की विशेष होली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग चार घंटे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का संयोजन रामाय सेवा ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर रिषिकेश उपाध्याय और रामाय सेवा ट्रस्ट की प्रमुख वंदना उपाध्याय के साथ मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रितु सिंह की उपस्थिति में हुआ। अपने संबोधन में पूर्व महापौर ने भारत की संस्कृति में नारी के पूज्य स्थान को रेखांकित किया और कहा कि महिलाएं सदैव से ही त्याग, सेवा, संस्कार और धर्म की प्रतीक रही हैं। मुख्य अतिथि रितु सिंह ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं को चारपहिया वाहन चलाना सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। पूर्णिमा तिवारी ने स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण की प्रस्तुति से वातावरण को पवित्र बनाया, वहीं संगीता आहूजा ने गणेश वंदना से देवी-देवताओं का आह्वान किया। संगीता के दल ने होली गीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की प्रेममयी होली का मंचन रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनामिका दुबे ने ''''होलिया मा उडै ला गुलाल...'''' गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। आठ वर्षीय बाल कलाकार स्वरा ने भी उड़ते अबीर-गुलाल के बीच शानदार प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
अर्चना सिंह, स्मिता श्रीवास्तव, मीना यादव व अंशिका की गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। खेल प्रतियोगिताएं, पर्ची खेल, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। इको फ्रेंडली होली आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मनीषा अवस्थी, ऊषा मिश्रा, डाॅ. मंजूषा पांडेय, सरस्वती पाठक, डाॅ. कविता सिंह, ऋचा अग्रवाल, डाॅ. वंदना सिंह, वंदना दुबे, मीना पांडेय, उर्मिला मिश्रा, डाॅ. प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग मौजूद रहीं।